फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In 38 wards, 1,600 street lights are not working; houses are illuminated, but the streets are in darkness.

Mirzapur News: 38 वार्डों में 16 सौ स्ट्रीट लाइटें खराब, घर में उजाला तो गलियों में अंधेरा

Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
In 38 wards, 1,600 street lights are not working; houses are illuminated, but the streets are in darkness.
शास्त्री ब्रिज पर पसरा अंधेरा फोटो, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के 38 वार्डों में लगीं 9225 स्ट्रीट लाइटों में से 16 सौ से ज्यादा खराब हैं। दीपावली पर्व में जहां लोग घरों का कोना-कोना रोशन करने में जुटे हैं, वहीं गलियों में अंधेरा छाया है। इस कारण शाम होते ही महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। अंधेरा होने के कारण गलियों में अराजक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है। रमईपट्टी वार्ड की घूरन गली, विंध्यपुरी कॉलोनी व देहात कोतवाली रोड की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसमें कई स्ट्रीट लाइटें महीने भर से खराब है। न तो उनकी मरम्मत हो रही है न ही बदला जा रहा है। संकटमोचन वार्ड में पंखेवाली गली की लाइट खराब है। पदारथ लाल की गली के साथ ही मुख्य मार्ग की भी कई लाइटें बंद हैं। पुरानी दशमी, चंद्रदीपा वार्ड, बसही, सबरी व अन्य कई क्षेत्रों में कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। चंद्रदीपा वार्ड के सभासद विनोद यादव ने बताया कि वार्ड की यादव बस्ती, सोहता अड्डा, कृष्णानगर आदि जगहों की लाइटें बंद हैं। जंगी रोड पर पेट्रोल पंप के पास से लगी लाइटें भी बंद हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग ब्रांड को भी लेकर आ रही है समस्या
लाइटों की मरम्मत में अलग-अलग ब्रांड को भी लेकर समस्या आ रही है। जिस कंपनी को टेंडर मिला है उनके अधिकारियों का कहना है कि जिन लाइटों को हमारी कंपनी ने लगाया है उसकी मरम्मत या बदलने का काम तो हम कर रहे हैं। हमें टेंडर मिलने से पहले जो लाइटें लगाई गईं हैं उनकी मरम्मत नहीं हो सकती है। इस कारण उसे बदलने का प्रस्ताव दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि पथ प्रकाश प्रभारी का स्थानांतरण हो गया है। नए पथ प्रकाश प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलों पर भी छाया अंधेरा
शहर को अन्य जिलों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुलों पर भी अंधेरा है। मिर्जापुर को जोड़ने वाला शास्त्री पुल अंधेरे में है। यदि वाहनों की रोशनी न हो तो पुल अंधेरे में डूबा रहता है। पुल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए कई बार लाखों रुपये खर्च किया जा चुका है। फिर भी स्थिति जस की तस है। जिगना को प्रयागराज से जोड़ने वाला पुल, संगमोहाल फ्लाईओवर, भटौली गंगा पुल सभी जगहों पर रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले जगमग, आज फिर छाया अंधेरा
मिर्जापुर। लगभग एक महीने पहले अंधेरे में डूबे विंध्य क्षेत्र को शारदीय नवरात्र से पहले जगमग किया गया था। नवरात्र बीतने के तुरंत बाद फिर से विंध्य क्षेत्र अंधेरा छा गया है। पुरानी वीआईपी, कालीखोह, अष्टभुजा, सीताकुंड में नवरात्र के दौरान हर समय उजाला रहता था। नवरात्र मेले के बीतते ही फिर से अंधेरा छाया है। विंध्याचल में हर समय दर्शनार्थियों का आवागमन होता है। मुख्य मंदिर के रास्ते पर भी अंधेरा छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed