{"_id":"627575d325bfdb53891a2735","slug":"implementation-of-government-schemes-in-a-quality-manner-mirzapur-news-vns652184623","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें क्रियान्वयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें क्रियान्वयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री कारगार सुरेश राही, आयुष राज्यमंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र ने बैठक कर शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली, कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी लेकर समीक्षा की।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले में संचालित विकास परक योजनाओं एवं राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। राजस्व वसूली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खनन में शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। भू माफिया के खिलाफ 1781 शिकायतें प्राप्त हुयी थीं। जिसमें से जांच के बाद 634 सही पाये गये और 626 पर कार्रवाई की गई। करीब 21 हेक्टेयर जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की भी जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा कि अन्य जमीन को भी कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। ओवर लोडिंग तथा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। छह करोड़ जुर्माना राशि भी वसूल की गयी है। विद्युत बिलों की वसूली के बारे में बताया गया कि शासकीय कार्यालयों पर बकाया बिल जमा कराए गए हैं। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, किसान सम्मान निधि, गो आश्रय स्थल आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता की जानकारी दी गई। बैठक में राज्य वित्त आयोग, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि के बारे में जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री आवास शहरी तथा ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सामूहिक विवाह, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, स्कूल चलो अभियान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मंत्रियों को बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 99.75 लाभार्थियों का आधार लिंक करा लिया गया है। जिसके माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। योजनाओं को समय से पूर्ण कराने की हिदायत भी दी। आईजीआरएस तथा मुख्यमत्री पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समय से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां डॉ विनोद बिंद, विधायक चुनार अनुराग सिंह, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक शुचिस्मिता मौर्य, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक आर भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल आदि मौजूद रहे।