फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal liquor factory caught, three arrested

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई, तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory caught, three arrested
देहात कोतवाली और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर गांव में दबिश देकर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दबिश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके पर शराब बनाने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि देेहात कोतवाल विपिन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि देहात कोतवाली के चंदईपुर में एक मकान में अवैध शराब बनती है। इसके बाद पुलिस ने रविवार को दबिश दिया। पुलिस ने तीन आरोपी वबुन सरोज पुत्र अंगद सरोज निवासी सिरसी गहरवार कोतवाली देहात, अजय कुमार उर्फ मोनू पुत्र शिव निवासी इमामबाड़ा रुखड़घाट कोतवाली कटरा और राजेश सोनकर पुत्र देवी प्रसाद सोनकर निवासी इमामबाड़ा चेतगंज अनन्त राम मिश्र की गली थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 100 लीटर स्प्रीट, अपमिश्रित एक ब्रांड की 1625 भरी शीशी और 9640 खाली शीशियां, 210 डिस्टिलरी फार सेल इन यूपी लिखा हुआ पेटी बनाने के गत्ता व दो रोल क्यूआर कोड, खाली बोतल में एक लीटर केरामल, 750 एमएल केमिकल लेमन, 160 लो डिस्टिलरी गाजीपुर लिखा हुआ साबूत ढक्कन बरामद हुआ। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अपमिश्रित शराब तैयार करने के लिए समस्त सामान संजय उर्फ संजू जायसवाल निवासी कटरा द्वारा उपलब्ध कराया जाता है । माल बनने के बाद संजय उर्फ संजू जायसवाल के माध्यम से ही सोनभद्र व अन्य दूर दराज के क्षेत्रों में 70 से 75 रुपये प्रति शीशी की दर से बिक्री किया जाता था। माल को असली दिखाने के लिए लेमन एसेंस रंगत के लिए कैरमल व जाली क्यू आर कोड भी लगाया जाता था। मुख्य आरोपित संजय जायसवाल फरार है। उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed