{"_id":"62738cec4df4904bf471bb22","slug":"iit-student-dies-due-to-drowning-in-chuna-dari-waterfall-of-ahraura-police-station-area-of-mirzapur-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के छात्र की डूबने से मौत: जवान बेटे की मौत पर बिलख पड़े बेबस पिता, ऑटो चलाकर उठाते थे पढ़ाई का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू के छात्र की डूबने से मौत: जवान बेटे की मौत पर बिलख पड़े बेबस पिता, ऑटो चलाकर उठाते थे पढ़ाई का खर्च
Thu, 05 May 2022 03:56 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 05 May 2022 03:56 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू का छात्र मंगलवार को अपने सहपाठियों के साथ पिकनिक मनाने चूना दरी जलप्रपात गया था। जहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह डूब गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी जलप्रपात में हुए हादसे के बाद राजस्थान से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ऑटो चलाने वाले गरीब पिता की आंखें पुत्र के शव को देखते ही नम हो गईं। बिलखते हुए बद्री प्रसाद भट्टी ने कहा कि पुत्र को पढ़ा लिखा कर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे, परंतु शायद ईश्वर को यही मंजूर था।
विज्ञापन
बीएचयू में आईआईटी द्वितीय वर्ष के छात्र रहे साहिल भट्टी की चूना दरी जलप्रपात में डूबने से मौत होने की सूचना मिलने पर उसके पिता बद्री प्रसाद भट्टी बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जवान इकलौते पुत्र का शव देखकर आंखें नम हो गईं। रुंधे गले से पिता ने कहा कि वे अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे, परंतु तकदीर ने उसके घर का चिराग ही छीन लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑटो चलाकर अपनी दो संतानों को पढ़ा लिखा कर योग्य इंसान बनाना चाहते थे। ताकि वे अपने अपने पैरों पर खड़ा हो सकें, परंतु विपत्ति ने घर का इकलौता चिराग ही बुझा दिया। अब बेटी ही उनका सहारा है।
विज्ञापन
राजस्थान से चलकर अपने बेटे का शव लेने आए पिता बद्री प्रसाद भट्टी ने पहले बीएचयू आईआईटी के सहपाठियों से मुलाकात की। पूरी घटना की जानकारी ली और हादसे को सुनते-सुनते बिलख कर रोने लगे। देर शाम अहरौरा थाने में पहुंचे पिता के साथ बीएचयू प्रशासन व सहपाठियों ने शव को लिया।