{"_id":"6aaaf7904f5b86f201051ef3","slug":"ignou-admission-deadline-extended-by-another-13-days-admissions-now-open-until-the-30th-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161318-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: इग्नू में प्रवेश की तिथि 13 दिन और बढ़ी, अब 30 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: इग्नू में प्रवेश की तिथि 13 दिन और बढ़ी, अब 30 तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन या प्रवेश की अंतिम तिथि 13 दिन बढ़ा दी गई है। अब दाखिला 30 सितंबर हो सकेगा। केवल सर्टिफिकेट कोर्स और सेमेस्टर आधारित कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (2778) के समन्वयक डॉ. अमित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि विस्तारित तिथि के दौरान यहां केवल बीए, बीबीए, बीकॉम, एमए के साथ-साथ विभिन्न डिप्लोमा जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इग्नू के माध्यम से एक साथ एक डिग्री और एक सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है। इस वर्ष जुलाई सत्र से संस्कृत से एमए के रूप में विश्वविद्यालय की ओर से अध्ययन केंद्र को मान्यता दी गई है।
जो छात्र किसी अन्य विद्यालय में नियमित छात्र के रूप में नामांकित हैं, वे भी उस कोर्स के समानांतर इग्नू से अन्य विषय में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
अध्ययन केंद्र पर कई रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित हो रहे हैं, जो कम से कम फीस में उपलब्ध हैं। ये कोर्स छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में सहायक होंगे।