फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ignoring NGT rules: Garbage being dumped into the Ganga during the month of Magh

एनजीटी के नियमों की अनदेखी : माघ के महीने में गंगा में गिराया जा रहा कूड़ा

Sun, 11 Jan 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ignoring NGT rules: Garbage being dumped into the Ganga during the month of Magh
नगर के मोर्चाघर गंगा घाट पर फेका जा रहा सड़ा कूड़ा, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। एक तरफ गंगा के निर्मलीकरण को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा घाटों से सीधे गंगा में फेंक दिया जा रहा है। यह हाल तब है जब माघ का पवित्र महीना चल रहा है और गंगा स्नान के विशेष महत्व के चलते बड़ी संख्या में लोग घाटों पर स्नान ध्यान के लिए पहुंच रहे हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही इस मनमानी के चलते घाटों पर कूड़े की परत चढ़ गई है यही नहीं बदबू के चलते आस पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। मौर्चाघर, रैदानी कालोनी, मंडलीय अस्पताल के पीछे, सुंदर घाट, बरियाघाट के अगल-बगल नगर का कूड़ा व नाला गंगा में गिर रहा है। इससे जल दूषित हो रहा है। माघ महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस महीने में श्रद्धालु पवित्र नदियों खासकर गंगा में डुबकी लगाकर दान-पुण्य करते हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। विशेष स्नान पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करते हैं। दूसरी तरफ मोर्चाघर स्थित घाट के नीचे गंगा में नगर पालिका के सफाईकर्मी गंगा में कूड़ा कचरा फेंक रहे हैं। कचरे का पहाड़ बना दिया गया है। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर घाटों पर सड़ा-गला भोजन फेंका मिला। इससे जल के साथ साथ वायु प्रदूषण फैल रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदी में प्रदूषण का खतरा भी रहेगा। बरियाघाट के बगल में नाला भी गंगा में गिर रहा है। इससे पानी दूषित हो रहा है। स्नान पर्व के समय बरियाघाट पर बड़ी सख्या में श्रद्धालु आकर श्रद्धा की डुबकी लगाते है। इसी तरह रैदानी कालोनी, मंडलीय अस्पताल के पीछे, सुंदर घाट के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा किनारे गई जगह नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed