फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   IG to get President's Police Medal and ASP City to get Silver Medal

आईजी को राष्ट्रपति पुलिस पदक और एएसपी सिटी को मिलेगा सिल्वर मेडल

Mon, 25 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
IG to get President's Police Medal and ASP City to get Silver Medal
मिर्जापुर। गणतंत्र दिवस पर वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानिक किया जाएगा। इसमें आईजी विंध्याचल पीयूष श्रीवास्तव को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनको डीजीपी प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा। एएसपी सिटी संजय कुमार और निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को डीजीपी प्रशंसा चिह्न का सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। आरआई गोरखनाथ सिंह, एचसी अनिल पांडेय और उमाकांत राय को शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ के लालगंज देवगांव निवसी पीयूष श्रीवास्तव ने एमए दर्शन शास्त्र से किया है। 1985 में पीपीएस में चयनित हुए और 2002 में आईपीएस बने। प्रथम नियुक्ति इलाहाबाद में (क्षेत्राधिकारी) के रूप में हुई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा, संभल अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण आगरा अपर पुलिस अधीक्षक, नगर गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर, बांदा, फिरोजाबाद, इटावा रहे।
विज्ञापन

सेवा काल में आईजी की उपलब्धियां
मिर्जापुर। राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान के लिए चुने गए आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने कासगंज में दंगे के समय कानून व्यवस्था बनाए रखी थी। इसके अलावा ट्रैफिक नियंत्रण में विशेष रुचि, अपराध नियंत्रण, अन्य विवेचनाओं का समय से निस्तारण, छह माह से अधिक की लंबित विवेचनाओं के निस्ताण के लिए विशेष प्रयास, संपूर्ण एफआईआर पंजीकृत किये जाने पर बल दिया जाना, महत्वपूर्ण केसों का पैरवीकरण, पुलिस कर्मियों के वेतन, जीपीएफ आदि समस्याओं का निराकरण, पेंशनर्स के वेतन का पुनरीक्षण शत प्रतिशत कराये जाने, जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखते हुए सरकारी कार्यों का निष्पादन, परिक्षेत्र के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान को पुनर्जीवित करना व नियमित बैठक कराना, पेंशनरों के सुख-सुविधा के संबंध में समुचित कार्रवाई आदि उपलब्धियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed