फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   IG and SP undertook sanitation in the city

आईजी व एसपी ने नगर भ्रमण कर कराया सैनिटाइजेशन

Sat, 11 Jul 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
IG and SP undertook sanitation in the city
नगर में भ्रमण करते समय फायर ब्रिगेड से सैनिटाईजेशन कराते आईजी पीयूष श्रीवास्तव व एसपी डा. धर्मवी? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। आईजी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को नगर में भ्रमण किया। साथ ही लोगों से संपूर्ण बंदी का पालन करने की अपील की। अग्निशमन विभाग के वाहनों से नगर में सैनिटाइजेशन कराया गया। कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद उसके प्रभावी नियंत्रण के लिए शासन द्वारा प्रदेश में शुक्रवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक संपूर्ण बंदी है। इस दौरान स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता के लिए पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुुधीर कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा शाहिद खां, कटरा के साथ शहर क्षेत्र थाना कोतवाली शहर, मुकेरी बाजार, गुरहट्टी चौराहा, बसनही बाजार, धुधी कटरा, टेढ़ी नीम, त्रिमोहानी, सहित संपूर्ण शहर क्षेत्र फायर ब्रिगेड के वाहनों से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। पूरे जिले में पुलिस महकमे के अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता जागरूकता के लिए सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

बिना कारण घूम रहे 580 पर लगा जुर्माना
संपूर्ण बंदी का पालन कराने के लिए पुलिस रात से ही सक्रिय हो गई थी। रात में सभी चौराहो, तिराहों पर पुलिस की तैनाती शुरू हो गई थी। पुलिस ने बिना कारण घुमने वाले 580 लोगों का चालान कर एक लाख 28 हजार रुपये जुर्माना वसूला। 167 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बसों से पहुंचाया घर
संपूर्ण बंदी के चलते शनिवार को रोडवेज में बसों का संचालन हो नहीं हुआ, पर ट्रेन से आने वाले यात्रियों को घर पर पहुंचाने के लिए स्टेशन परिसर में रोडवेज बसें लगाई गई थी। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस समय 11 ट्रेन चल रही है। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि शाम छह बजे तक चार बसों से 100 यात्रियों को सोनभद्र रूट पर भेजा गया। इसमें जिले के मड़िहान, रोडवेज आदि स्थानों के भी लोग थे। शाम को सात और रात 11 बजे ट्रेन आएगी। उससे आने वाले यात्रियों को ले जाने के लिए बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed