फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   IFFCO's rack, 17000 quintal tonnes of urea found

Mirzapur News: इफ्को की लगी रैक, 17000 क्विंटल टन यूरिया मिली

Tue, 13 Jan 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
IFFCO's rack, 17000 quintal tonnes of urea found
मिर्जापुर। रेलवे माल गोदाम पर सोमवार को इफ्को की रैक लगी। मिर्जापुर रैक प्वाइंट से 14000 क्विंटल यूरिया व एचयूआरल कंपनी की (हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लि.) 3000 क्विंटल मिलाकर जिले को कुल 17000 क्विंटल यूरिया प्राप्त हुई है। सोमवार को रैक प्वाइंट पर पहुंचकर जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने प्राप्त यूरिया का सत्यापन किया। जिन फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को यूरिया का वितरित किया गया उसका सत्यापन भी किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया जिस जगह यूरिया भेजी जा रही है संबंधित विकास खंड के एडीओ एजी द्वारा उसका सत्यापन कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने थोक व फुटकर खाद विक्रेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि वे निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के यूरिया का वितरण करें। जिला कृषि अधिकारी ने कहा यदि किसी विक्रेता के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री या टैगिंग करते पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 86 समितिया हैं। सभी समितियों पर 100 क्विंटल से अधिक खाद उपलब्ध बनी रहे। सोमवार को रैक प्वाइंट से मडि़हान तहसील क्षेत्र की सभी समितियों को यूरिया भेजी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed