फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband shot himself after dispute with wife in mirzapur second marriage four years ago

मिर्जापुर: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली, चार साल पहले की थी दूसरी शादी

Sun, 15 May 2022 03:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 May 2022 03:44 PM IST
सार

मिर्जापुर के ग्राम सभा गोरथरा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। इस तरह का खौफनाक कदम उठाने का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Husband shot himself after dispute with wife in mirzapur second marriage four years ago
पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोरथरा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। गोरथरा के पुरवा रैकरा निवासी रामविलास बिंद (45) पुत्र रामलाल बिंद ने चार साल पहले पत्नी के रहते आरती गुर्जर से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन


वह बीते दो माह से रैकरा गांव में मकान खरीदकर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रामविलास बिंद कार लेकर घर से निकल गया।  रैकरा सड़क पार करने के बाद कार से उतरा और तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। घटनास्थल पर थाना प्रभारी मड़िहान शैलेश कुमार राय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव व तमंचे को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। रामविलास बिंद की पहली पत्नी अमरावती निवासी बैडाड़ सोनभद्र से दो पुत्र व एक पुत्री है। वहीं दूसरी पत्नी को से एक पुत्री व एक पुत्र है। पुलिस दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed