{"_id":"6077effe8ebc3edb53730bb3","slug":"husband-killed-wife-by-strangled-while-sleeping-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोते समय पति ने पत्नी के साथ किया खौफनाक काम, जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोते समय पति ने पत्नी के साथ किया खौफनाक काम, जानकर उड़ जाएंगे होश
Thu, 15 Apr 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में बुधवार की देर रात पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति रामनरेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नेगुराबान सिंह गांव निवासी रामनरेश बिंद ओझाई का काम करता है। बुधवार को उसने पत्नी गुंजा देवी(29) की देर रात दो बजे गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश सिंह अत्रि और क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह एसएचओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसका कहना है कि पत्नी के गलत आचरण के लिए हत्या की। मृतका के भाई मुन्नर बिंद निवासी पहाड़ी बरौंधा थाना देहात कोतवाली ने बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन