फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband dies after being hit by truck, wife injured

Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 21 Dec 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband dies after being hit by truck, wife injured
अहरौरा। जिले में ट्रक काल बनते जा रहे हैं। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मेहंदीपुर चौराहा के पास बुधवार को दोपहर में सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

छयबर (60) अपनी पत्नी चमेला (55) निवासी बाराडीह व अनिल कुमार पुत्र रामकिशन निवासी सोनपुर के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम से जा रहे थे। रास्ते में मेहंदीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर तीनों लोग घायल हो गए। उनको निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वृद्ध छयबर की ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed