फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband arrested in dowry murder

दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested in dowry murder
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत मामले में हत्यारोपी पति रामसागर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। बबिता देवी (30) की संदिग्ध रिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता रामसूरत बिंद निवासी रघईपुर ने उसके पति रामसागर पर बबिता की हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

बबिता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका पति बेटी को प्रताड़ित करता था। बबिता की रामसागर के साथ दूसरी शादी हुई थी। बबिता के पहले पति की दुर्घटना में 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। रामसागर ने भी अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया है। रामसूरत की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी रामसागर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed