फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   husband and wife jump in front of goods train after dispute, death

Mirzapur: खाना खाने के बाद सब सोने गए, रात में ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान ?

Sat, 21 Jan 2023 06:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 21 Jan 2023 06:51 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के बघेडाकला गांव निवासी दीपक कुमार के घर पर  शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे मे सोने चले गए थे। दीपक व हीरावती भी अपने कमरे मे चले गए। आशंका है कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। दीपक कुमार शनिवार की सुबह आत्महत्या करने की बात कहते हुए घर से निकला। 

विज्ञापन
husband and wife jump in front of goods train after dispute, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पत्नी से विवाद के बाद बघेड़ा कला गांव निवासी युवक दो किमी दूर बिहसड़ा खुर्द गांव के पास मालगाड़ी के आगे कूद गया। उसे बचाने में पत्नी भी चपेट में आ गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।  

विज्ञापन

बघेड़ा कला गांव निवासी दीपक कुमार (24) की शादी 14 जून 2022 को हीरावती (22) से हुई थी। दीपक महाराष्ट्र के कोल्हेपुर में नौकरी करता था। इस समय वह घर आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। दीपक व हीरावती भी अपने कमरे में चले गए थे। परिजनों के अनुसार, रात में किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद दीपक कुमार शनिवार की सुबह आत्महत्या करने की धमकी देते हुए घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पीछे पत्नी हीरावती भी चल दी। बिहसड़ा खुर्द गांव के सामने डाउन लाइन पर मालगाड़ी आई तो दीपक उसके आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसे बचाने में हीरावती गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह छह बजे पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मी ने जानकारी स्टेशन मास्टर जिगना को दी।

मालगाड़ी के चालक ने भी गैपुरा रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। एंबुलेंस से हीरावती को पीएचसी सर्रोई विजयपुर भेजा। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दीपक तीन भाई, दो बहनों में दूसरे नंबर पर और भाइयों में बड़ा था। जानकारी होते ही मां निर्मला देवी बेसुध हो र्गइं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज व उप निरीक्षक छोटू राम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

मोबाइल व्यस्त रहने पर हुआ विवाद

दंपती की मौत के बाद कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में शुक्रवार की दोपहर विवाद हुआ था। पति का कहना था कि वह महाराष्ट्र से उसे फोन करता था तो उसका नंबर व्यस्त रहता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। 
 
एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि पत्नी से विवाद के बाद पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसे बचाने के प्रयास में  पत्नी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed