फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   husband and wife ate poison after two years of love marriage in mirzapur after this dispute

Mirzapur: प्रेम विवाह के दो साल बाद पति-पत्नी ने खाया विषाक्त, एक की मौत, इस कारण उठाया ये खौफनाक कदम

Wed, 22 Feb 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 09:48 PM IST
सार

प्रेम विवाह के दो साल बाद मामली विवाद में पति-पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का उपचार चल रहा है। घटना मिर्जापुर जिले की है। 

विज्ञापन
husband and wife ate poison after two years of  love marriage in mirzapur after this dispute
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जिले के विशुनपुर गांव निवासी दंपती ने मंगलवार शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान रात में महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति का इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी राजकरन (25) पुत्र राम भुवन ने दो वर्ष पहले मध्य प्रदेश निवासी सोनू (23) के साथ प्रेम विवाह किया था। राजकरन की मां ने बताया कि मायके जाने को लेकर दो दिन से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर में घर के सभी सदस्य जब बाहर गए थे। उस दौरान पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


घर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अचेत देखा तो आननफानन अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान रात में महिला सोनू ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया विषाक्त के सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed