फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband accused of committing murder after gangrape

पति ने लगाया गैंगरेप के बाद हत्या का करने का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of committing murder after gangrape
अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिसंबर को एक महिला की हत्या पर उसके पति ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुलिस पर अन्य आरोपितों को बचाने का आरोप लगाते हुए संदिग्धों के मोबाइल की काल विवरण जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला घर से निकली लेकिन उसके बाद उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव की शिनाख्त की। उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन कर एक आरोपित को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक महिला का पति मुंबई में रह कर कार्य करता है। इस दौरान महिला का किसी और से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस बीच युवक को लगा कि महिला उसके लिए परेशानी खड़ी कर रही। युवक ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद महिला का पति जब घर आया तो पुलिस को बताया कि वह मुंबई में राजगीर का काम करता है। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थी। पांच दिसंबर को पत्नी भोर में शौच के लिए निकली थी। उसके बाद से लापता थी। छह दिसंबर को उसका शव जंगल में मिला। पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला दर्शा कर मामले का खुलासा कर दिया। जबकि उसकी पत्नी उस दिन गांव की एक महिला के घर गई थी। जहां शव मिला था वहां पर शराब की बोतल, सिगरेट के पैकेट, प्लास्टिक के गिलास व कांडोम मिला था। जिस महिला के घर उसकी पत्नी गई थी। घटना वाले दिन उसने उसकी पत्नी को फोन भी किया था। आरोप लगाया कि गैंगरेप के बाद उसके पत्नी की हत्या की गई है। पुलिस मुकदमे को दूसरे दिशा में मोड़कर अन्य आरोपितों को बचाने की कोशिश कर रही है। मांग किया कि महिला और अन्य संदिग्ध के मोबाइल का काल विवरण निकालकर जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed