फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hotels are open indiscriminately, Laॅj

धड़ल्ले से खुल रहे होटल, लाॅज

Thu, 21 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hotels are open indiscriminately, Laॅj
hotels - फोटो : toptenz
जिले में मानकों की अनदेखी कर धड़ल्ले से होटल और लाज खोले जा रहे हैं। कई होटलों में तो आग लगने के दौरान बचाव के उपकरण भी नहीं लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन मानकों की अनदेखी कर बनाए गए इन होटलों और लाजों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। होटल मालिक नगर पालिका परिषद से न तो लाइसेंस ले रहे और न ही फायर व्रिगेड विभाग से एनओसी हासिल कर रहे। किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले और नगर पालिका परिषद क्षेत्र मेें मानकों और नियमों की अनदेखी करके कई लाज, होटल और मैरेज हालों का निर्माण किया गया हैं। वहीं कुछ लोग तो बाकायदा घरों को ही लाज और होटल में परिवर्तित कर इसका संचालन कर रहे हैँ। विंध्याचल में तो प्राय: सभी घर होटल और लाज में परिवर्तित हो गए हैं। विंध्याचल में खोले गए सैकड़ों होटल और लाज का विवरण जिला प्रशासन और पालिका के पास नहीं है।
विज्ञापन


 नगर पालिका के कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी की मानें तो नगर पालिका क्षेत्र में मात्र 20 होटल और लाजों ने ही पंजीकरण कराया है, शेष होटल और लाज गैर कानूनी तरीके से संचालित हो रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में बने होटलों में प्राय: आने जाने का एक ही रास्ता दिया गया है। सौंदर्यीकरण के चक्कर में संचालकों ने होटल को आगे से पूरी तरह पैक कर दिया है। ऐसे में आग लग जाए तो फायर बिग्रेड वहां पहुंच नहीं सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सबसे ज्यादा परेशानी तो नगर में होटलों में परिवर्तित हो चुके घरों और विंध्याचल के होटलों में है। विंध्याचल में तो हर गली में लोगों ने अपने घरों को होटल और लाज का रुप दे दिया है। ऐसे में यदि अग्निकांड में बचाव मुश्किल  है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed