फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hotelman giving shelter to shooter and conspirator arrested

शूटर और साजिशकर्ता को शरण देने वाला होटलकर्मी गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hotelman giving shelter to shooter and conspirator arrested
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास पूर्व प्रधान की हत्या मामले में शूटर और साजिशकर्ता को विंध्याचल के एक होटल में शरण देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को बरकछा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। हत्या मामले में अब तक छह लोग पकड़े जा चुके हैं। हालांकि अभी मुख्य साजिशकर्ता और दोनों शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

20 नवंबर 2020 की रात पूर्व प्रधान राजेश यादव की देहात कोतवाली के बलहरा मोड़ के पास हत्या कर दी गई थी। महीने भर बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने राजेश यादव के साथी बाबू खान, कपिल चौबे और पूर्व चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि विसुंदरपुर निवासी अखिलेश दुबे और बाबू खान ने हत्या की साजिश रची। कपिल चौबे का अपराधियों से संबंध था। उसने बाहर से शूटर उपलब्ध कराए। पुलिस ने सिम और बाइक उपलब्ध कराने वाले को भी पकड़ा, पर शूटर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। छानबीन में पता चला कि शूटरों और साजिशकर्ता को विंध्याचल स्थित एक होटल में, वहां के कर्मचारी की मिलीभगत से रोका गया था। पुलिस ने होटल में रोकने वाले संतोष वर्मा निवासी केवटान बस्ती तुलसी तलिया थाना विन्ध्याचल को एसआई आलोक कुमार सिंह ने बरकछा पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया। देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी होटल में काम करता था। पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शूटरों को दिनांक 18 व 19 नवंबर 2020 को होटल में शरण दी थी। बाद में हत्या के साजिशकर्ता अखिलेश दूबे पुत्र रामरेखा दूबे निवासी विसुन्दरपुर को भी शरण दिया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया। शूटर और साजिशकर्ता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed