फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hot meal scheme started by feeding tahari to children

Mirzapur News: बच्चों को तहरी खिलाने से शुरु हुई गर्म भोजन योजना

Sat, 25 Nov 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hot meal scheme started by feeding tahari to children
जिले मेंं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए हाट कुक्ड भोजन योजना का शुभारंभ हो गया। इससे जिले के 2668 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चे लाभान्वित होंगे। मुख्य कार्यक्रम छानबे विकास खंड के धौरहरा में हुआ। सभी विकास खंड के एक- एक केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिगना, छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत धौरहरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के आंगनवाड़ी केंद्र व हाट कुक्ड फूड योजना के उद्घाटन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद जिले के पांच आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक रिंकी कोल व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया। साथ ही पांच बच्चों का अन्नप्राशन , पांच महिलाओं की गोदभराई भी हुई आंगनवाड़ी केंद्र के 50 बच्चों को गरम भोजन जिलाधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी व विधायक द्वय ने परोस कर हाट कुक्ड फूड योजना का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने विश्वकर्मा योजना के लिए पंजीकरण कराने को कहा। इस अवसर पर लगी चौपाल को विधायक रत्नाकर मिश्र विधायक रिंकी कोल , जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व अपनादल एस के जिलाध्यक्ष ई राम लौटन ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर हर विभाग द्वारा स्टाल लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा था। कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह ,राजेंद्र पाठक ,स्वामीनाथ सिंह आदि थे। ग्रामीणों ने सम्पर्क मार्ग व पेयजल की समस्या के समाधान की मांग किया। लालगंज, तहसील क्षेत्र के बसही कला प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी हाट कुक्ड योजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed