फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Minister Amit Shah's wife visited Mother Vindhyavasini

Mirzapur News: गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah's wife visited Mother Vindhyavasini
मिर्जापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को विंध्यधाम पहुंचीं। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट, वाराणसी रवाना हो गईं।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक अगस्त 2021 में विंध्य कारिडोर का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद पहली बार उनकी पत्नी सोनल शाह विंध्याचल पहुंची। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वह यहां पहुंचीं। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र वीआईपी मार्ग से उन्हें गर्भगृह लेकर पहुंचे और विधि विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने विंध्य काॅरिडोर का भ्रमण किया और प्रसन्नता व्यक्त की।इसके पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अंगवस्त्रं देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा और एडीएम शिव प्रताप शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed