{"_id":"69ee5ff7404c797b1e003414","slug":"home-guard-recruitment-exam-day-2-complex-math-questions-pose-a-challenge-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-152595-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम गार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरे दिन : गणित के जटिल प्रश्नों ने परेशान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम गार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरे दिन : गणित के जटिल प्रश्नों ने परेशान किया
विज्ञापन
माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज से होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थि, स्रोत संवाद
- 14 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
मिर्जापुर। जिले में शनिवार से तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों को गणित के जटिल प्रश्नों ने परेशान किया। रविवार को 14 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा हुई।
परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्र पर बुला लिया गया था। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद किसी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक कई स्तरों में परीक्षार्थियों की जांच की गई। दो घंटे की परीक्षा में 100 बहु विकल्पीय प्रश्न आए थे। सभी प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर भरने थे। प्रदेश के बारे में पूछे जाने वाली जानकारी में भी परीक्षार्थी फंसे रहे। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एएसजे इंटर कॉलेज, जीआईसी महुवरिया, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहीं। एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।