फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hiva driver dies in a horrific collision with a tanker

टैंकर से भीषण टक्कर में हाइवा चालक की मौत

Mon, 24 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hiva driver dies in a horrific collision with a tanker
लालगंज थानांतर्गत बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के फोर लेन रीवां मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बबुरा भैरोदयाल गांव के पास ओवर ब्रिज पर सोमवार की दोपहर दो बजे एक टैंकर और हाइवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के कुंझुनू कुकरांव गांव निवासी नागेश्वर तिवारी (36) पुत्र शिवप्रसाद तिवारी हाईवा लेकर मिर्जापुर से मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। उधर मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमर पाटन के इटवा गांव निवासी धीरज प्रसाद द्विवेदी (46) टैंकर लेकर मध्य प्रदेश से सोनभद्र जा रहा था। दोपहर दो बजे रीवां मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बबुरा भैरोदयाल गांव के पास ओवर ब्रिज पर हाईवा और टैंकर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घायल टैंकर चालक को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा । उधर क्षतिग्रस्त हाइवा में फंसे चालक को कड़ी मेहनत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकालकर सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज ले जाया गया । वहां चिकित्सक ने हाइवा चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed