फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   history sheeter beat up businessman to grab land former MLA Lalitesh Pati Tripathi demanded action

Mirzapur: जमीन कब्जा करने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने की व्यापारी की पिटाई, पूर्व विधायक ने X पर किया पोस्ट

Tue, 03 Sep 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में जमीन कब्जा करने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी की बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने आए बेटे - बहू को भी पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पूर्व विधायक ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
history sheeter beat up businessman to grab land former MLA Lalitesh Pati Tripathi demanded action
पीड़ित शिवम केशरी व मारपीट की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अहरौरा नगर क्षेत्र के नई बाजार में सोमवार की सुबह विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दबंग हिस्ट्रीशीटर के परिवार ने व्यापारी के परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी पुलिस अधीक्षक को फोन कर कार्रवाई के लिए कहा है। 

विज्ञापन


यह है मामला
पीड़ित शिवम केशरी ने बताया कि बैनामे की भूमि पर दबंग हिस्ट्रीशीटर व उसके परिजनों द्वारा बलपूर्वक कब्जा करने का कई बार प्रयास किया जा चुका है। बीते 30 अगस्त को सुनियोजित तरीके से 10 से 15 लोगों ने कब्जा करने की नीयत से धावा बोल दिया। मना करने पर लाठी- डंडों से जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिटाई कर पिता नंदलाल केशरी का पैर तोड़ दिया। शिवम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को भी पीटा। मोबाइल और सोने की चेन छीन ले गए। अहरौरा थाने में जाकर शिकायत की पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

पीड़ित शिवम ने बताया कि विपक्षी दबंग किस्म के हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर कार्रवाई के लिए कहा। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि भूमि विवाद के मामले में मारपीट हुई है। जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed