फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   His team will struggle to solve the problem

समस्या समाधान को संघर्ष करेगा अपना दल

Fri, 13 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 13 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
His team will struggle to solve the problem
अपना दल की जिला इकाई की गुरुवार को नगर के रामबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें जन-समस्याआें पर चर्चा की गई। कहा गया कि अपना दल भूमि अधिग्रहण सहित किसानों, बुनकराें, बेरोजगारों एवं नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में और मुखर होकर संघर्ष करेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी देवी सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल पूरे प्रदेश में किसानाें, वंचिताें व शोषितों के हक व स्वाभिमान को लेकर संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव महिला मंच सरोज पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करें।

प्रदेश सचिव राजवन सिंह पटेल ने दो अप्रैल को प्रस्तावित धरने में अधिक से अधिक किसानाें की भागीदारी सुनिशि्चत करने पर बल दिया। बैठक में किसानाें, शोषितों, नौजवानाें की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला प्रवक्ता हामिद अली ने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
बैठक को प्रदेश किसान मंच के श्याम बहादुर पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष गीता पटेल, अरविंद सिंह पटेल, रामचरण पटेल ने भी संबोधित किया।

बैठक का संचालन संतराम पटेल ने किया। बैठक में रमाशंकर सिंह, जगदीश सिंह पटेल, बद्री सिंह, श्याम सुंदर पटेल, सुरेंद्र पटेल, सहदेव पाल, डा. लाल मूरत, वंश बहादुर, दीपक, संतोष कोल, संजय, गोविंद कुमार, रविशंकर, शिवकुमार, सुरेश पटेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed