फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High voltage current landed in many houses of two villages in mirzapur youth died

Mirzapur News: दो गांव के कई घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट, युवक की दर्दनाक मौत, चार झुलसे

Wed, 21 Sep 2022 09:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

मिर्जापुर के  ग्राम सभा मलुआं के गिधनहा मौजा में मंगलवार की देर रात अचानक आधा दर्जन घरों में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला समेत दो अन्य झुलस गए। 

विज्ञापन
High voltage current landed in many houses of two villages in mirzapur youth died
करंट से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के ग्राम सभा मलुआं के गिधनहा मौजा में मंगलवार की देर रात अचानक आधा दर्जन घरों में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला समेत दो अन्य झुलस गए। उधर, रामपुर गांव में भी करंट उतरने से दंपती झुलस गए। बिजली विभाग का कहना है कि बिजली गिरने से तारों में करंट दौड़ा था।

विज्ञापन


 मंगलवार की देर रात 12 बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान मलुआं गांव के गिधनहा मौजा के आधा दर्जन घरों में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतर गया। इससे गांव निवासी रामनरेश के घर में पंखे, बल्ब, अचानक धू धू कर जलने लगे। बगल के कमरे में सो रहा दिनेश (26)  पुत्र रामनरेश की नींद खुली तो वह दौड़कर बोर्ड से तार निकालने पहुंचा। तार पूरी तरह से जल गया था, तार पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


सभी लोग चीखने चिल्लाने लगे
जमीन पर गिरकर तड़प रहे पति को देखकर पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी। मौके पर परिजन 108 की मदद से अचेतावस्था में दिनेश को पटेहरा पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों  में कोहराम मच गया। हाईवोल्टेज करंट से आस-पास के घरों में भी केबल जलने लगा। सभी लोग चीखने चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुनकर पड़ोसी सीता (31)  पत्नी राजकुमार दरवाजा खोलने पहुंची तो करंट की चपेट में आकर झुलस गयी। गांव निवासी नीरज (30) पुत्र दुलार प्रजापति भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। दोनों झुलसे लोगों का दीपनकर  के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे संतनगर थाना प्रभारी कमल टावरी ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना रामपुर गांव की है। जहां मंगलवार रात लगभग 12 बजे घरों में 11  हजार वोल्टेज करंट उतर गया। गांव निवासी मुन्ना (28)  पुत्र सागर ने बताया कि रात 12 बजे अचानक ट्रांसफार्मर जलने लगा। इससे करंट घरों में पहुंच गया। घर में लगे बोर्ड से बल्ब के लिए तार खींचा गया था, जो जलकर हम पति-पत्नी पर गिर गया। इसमें दोनों लोग झुलस गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया गया। इलाज चल रहा है।  

पांचवीं बार घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट

 दिनेश की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि यह पांचवीं बार है जब सबके घरों में 11  हजार वोल्टेज का करंट उतरा है। शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग से कोई देखने नहीं आया।  दिनेश की मौत के बाद तहसीलदार मड़िहान फूलचंद यादव ने बिजली विभाग के लोगों को फोन कर मौके पर बुलाया, पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

दीपक सिंह, (अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम) ने कहा कि इस घटना की जानकारी हुई है। बताया गया है कि बिजली गिरने से तारों में करंट दौड़ा था। मौके पर अभियंताओं को भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed