फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High tension power wire broken by harvester, wheat crop burnt to ashes

हार्वेस्टर से टूटा हाईटेंशन विद्युत तार, गेहूं फसल जलकर राख

Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
High tension power wire broken by harvester, wheat crop burnt to ashes
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी माफी के पुरवा अमदहा में गेहूं की हार्वेस्टरिंग के दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार के छू जाने से शार्ट सर्किट हो गया। इससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान गायत्री सिंह शनिवार को हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई करा रहे थे। इसी बीच खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन के तार में हार्वेस्टर छू जाने से तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तेज धमाके के साथ ही शार्ट सर्किट से आग की चिंगारी खेत में गिरने से तीन बीघा खेतों में खड़ी फसल जलने लगी। बगल के रामजीवन के खेत में भी आग लग गई। उनकी भी एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाने के चक्कर में राजेश पुत्र गायत्री झुलस गए। इसी तरह धुरकर में एचटी के तार में स्पार्किंग से सिद्धनाथ केशरी, अमरनाथ केशरी, दीनानाथ केशरी के घर के सामने आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। इसी प्रकार हलिया में के हथेड़ा व मधोर गांव में शनिवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। चार किसानों की लगभग ग्यारह बीघा गेहूं की फसल सहित दस बीघे का भूसा जल गया। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। हथेड़ा गांव निवासी भूप नारायण मिश्र उर्फ सुग्गा लाल व रमाकांत शुक्ल अहुगी कला निवासी रमाकांत पांडेय व भटवारी गांव निवासी शिव प्रताप सिंह की गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

देवाही में 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख
पड़री। देवाही गांव में शनिवार को दोपहर खेत में आग लगने से 8 किसानों का लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। देवाही गांव के सिवान में आग लगने से ग्रामीणों में अफरा- तफरी की स्थिति पैदा हो गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस को आग की सूचना देते हुए पंपिंगसेट के सहारे ग्रामीण आग बुझाने में जूट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक रामाश्रय सिंह पटेल, जय कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, निशा देवी, विनोद तिवारी सहित आठ किसानों की लगभग 10 बीघे फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed