फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High school student hanged herself after failing

Mirzapur News: फेल होने पर हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे में लटककर दी जान

Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
High school student hanged herself after failing
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर घर के अंदर फंदे पर लटक गई। परिजन निजी साधन से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आने पर फेल हो गई। इससे दुखी छात्रा घर के अंदर फंदे में लटक गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि छात्रा की हाईस्कूल में फेल होने के कारण हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उधर, परिजन अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। चिकित्सक डाॅ. अभिषेक जायसवाल का कहना है कि फंदा लगाने से छात्रा की मौत हुई है। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे। उसकी मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली। सूचना पर जांच कराई गई तो पता चला कि परिजन अंतिम संस्कार कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed