{"_id":"6aa45d635f04712bb1089342","slug":"high-demand-for-the-color-green-in-teej-shopping-organza-fabric-also-proving-popular-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161010-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीज की खरीदारी में हरे रंग की डिमांड ज्यादा, ऑर्गेंजा फैब्रिक भी भा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीज की खरीदारी में हरे रंग की डिमांड ज्यादा, ऑर्गेंजा फैब्रिक भी भा रही
विज्ञापन
वासलीगंज स्थित प्रतिष्ठान पर साड़ी की खरीदारी में जुटीं महिलाएं।-संवाद।
हरे-सफेद के कॉम्बिनेशन की साड़ियों की सबसे ज्यादा पूछताछ, 600 से 5,500 रुपये तक के कलेक्शन पर टिकी नजर
मिर्जापुर। 14 सितंबर को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के करीब आते ही शुक्रवार को शहर का साड़ी बाजार रंगीन हो उठा। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर महिलाओं की भीड़ और पसंद की साड़ी चुनने की होड़ दिख रही है। इस बार हरे-सफेद रंग का कॉम्बिनेशन और हल्की-फुल्की ऑर्गेंजा फैब्रिक साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। तीज की खरीदारी के साथ बाजार में चूड़ी, मेहंदी और शृंगार सामग्री की बिक्री भी बढ़ गई है।
वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, आर्यकन्या रोड, बेलतर समेत प्रमुख कपड़ा बाजारों में दुकानदारों ने तीज के लिए सिल्क, ऑर्गेंजा, जॉर्जेट, कॉटन और प्रिंटेड साड़ियों के नए कलेक्शन उतारे हैं। 600 से 5,500 रुपये तक की साड़ियों की मांग अधिक है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है।
व्यापारियों ने बताया कि इस बार हरे रंग के साथ हरे-सफेद संयोजन और नए डिजाइन की साड़ियों की मांग बढ़ी है। युवा महिलाएं खास तौर पर ऑर्गेंजा और आधुनिक डिजाइन वाली साड़ियों को पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यापारी संतोष जैन ने बताया कि प्रतिष्ठान पर 600 से 12 हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। खरीदारी करने पहुंचीं रेशम और रागिनी ने बताया कि तीज पर हरी साड़ी पहनने की परंपरा है, इसलिए उन्होंने पर्व से पहले ही अपनी पसंद की साड़ी खरीद ली है।
विज्ञापन
कम बजट में रॉयल लुक देने वाले ज्वेलरी सेट की बढ़ी मांग
हरियाली तीज और आगामी त्योहारों के साथ शहर के बाजारों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का जलवा बढ़ गया है। वासलीगंज, त्रिमोहानी और पक्काघाट बाजार से लेकर बड़े मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक नई डिजाइन की ज्वेलरी से दुकानें सज गई हैं।
महिलाओं और युवतियों को सबसे ज्यादा चोकर, कुंदन और पोल्की सेट पसंद आ रहे हैं। गले से सटकर पहना जाने वाला चोकर युवतियों की पहली पसंद बना हुआ है। इंडो-वेस्टर्न और फ्यूजन ड्रेस के साथ खूब मांग है। वहीं, कुंदन-पोल्की सेट अपनी रॉयल फिनिश से महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। तीज के साथ शादी और पारिवारिक आयोजनों के लिए भी खरीदारी हो रही है।
कारोबारी रोशनी गुप्ता ने बताया कि कम बजट में आकर्षक और शाही लुक मिलने से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। ग्राहक ऐसी डिजाइन पसंद कर रहे हैं, जिन्हें त्योहार के साथ अन्य समारोहों में भी आसानी से पहना जा सके।