{"_id":"16b4372182bc989148a14cad2b3ed8c9","slug":"high-alert-in-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले को लेकर जिले में अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले को लेकर जिले में अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठान कोठ में हुए आतंकी हमले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले को एलर्ट कर दिया है। समस्त थाने की पुलिस को निर्देशित किया है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाके समेत अन्य स्थानों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाश की जाए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर विंध्याचल इंस्पेक्टर सुनील दत्त दूबे ने डाग स्क्वायड के साथ विंध्याचल मंदिर परिसर, गलिया, पक्काघाट, दीवानघाट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, समेत अन्य स्थानों की सघनता से चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने आने जाने वाले वाहनों को चेक किया। साथ ही संदिग्धों की तलाश की। इसके अलावा अन्य थाने की फोर्स ने भी अपने अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। उधर जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह व आरपीएफ अर्जुन सिंह ने फोर्स के साथ ट्रेनों की चेकिंग की। साथ ही यात्रियों के सामानों की चेिकंग की गई। इसके अलावा आने जाने वाले यात्रियों पर निगाह रखते हुए संदिग्धों की तलाश की।
विज्ञापन