फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Heroin worth Rs 8 lakh seized in Vindhyachal area

Mirzapur News: विंध्याचल क्षेत्र में पकड़ी गई आठ लाख की हेरोइन

Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Heroin worth Rs 8 lakh seized in Vindhyachal area
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की तरफ से विंध्याचल पुलिस पर ड्रग्स बिकवाने का आरोप लगाए जाने और थानाध्यक्ष को हटाए जान के बाद थाने की पुलिस ने शनिवार को आठ लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन

विंध्याचल के कुरौठी पांडेय गांव में अपना दल एस कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने पर अस्पताल पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि विंध्याचल पुलिस को ड्रग्स बिकवाने से फुर्सत नहीं है। इस पर विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय को हटाया गया और अब नवागत थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए आठ लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवरहवा बाबा रोड के पास से संतोष जायसवाल उर्फ सेट्ठी निवासी बावली चौराहा थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये है। उसके पास मिली बाइक भी सीज कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मांग के अनुसार गैर प्रांत से हेरोइन लाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed