फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hemp recovered Rs 45 lakh

45 लाख रुपये का गांजा बरामद

Fri, 31 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 31 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hemp recovered Rs 45 lakh
क्राइम ब्रांच एवं मड़िहान पुलिस ने बुधवार की रात करीब पौने बारह बजे गांजा की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी जंगल के पास से ट्रक में लदे करीब 45 लाख रुपये का गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि  अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है। एसपी दिनेश चंद्र ने गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि अंतर्राज्यीय मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के लोग पुलिस को चकमा देकर गांजा की तस्करी कर रहे हैं। ये भी सूचना मिली कि लूटे गए एक ट्रक में गिरोह के तस्कर उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर  उत्तर प्रदेश में आ रहे है। जानकारी होते ही एएसपी अरविंद मिश्रा, सीओ आपरेशन गीताजंली सिंह एवं सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व तस्करों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई। दोनों टीमें सुराग जुटाने में लगी थी कि बुधवार की रात करीब पौने 12 बजे लाल रंग का एक ट्रक आता दिखाई पड़ा। चालक को रुकने का इशारा करने पर वह ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


सघन तलाशी के दौरान ट्रक के डाले के छह इंच नीचे कई खाने बने हुए मिले। जिसमें दो किलो गांजे के कई पैकेट रखे मिले। तलाशी में करीब साढ़े तीन सौ पैकेटों में रखे छह कुंतल 78 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर चालकों ने बताया कि वे काफी दिनों से उड़ीसा से गांजा लेकर यूपी में आते रहे हैं। जिसे कई जिलों में सप्लाई किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप सिंह ठाकुर पुत्र स्व. कृष्णा सिंह निवासी छतैनी थाना मोतिहारी, जिला पूर्णीचंपारण बिहार, व मृत्युंजय ठाकुर पुत्र राधेश्याम निवासी लखनपुर विजयनगर गाजियाबाद शामिल हैं। उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथलेश राय, आरक्षी फिरोज खां, अरविंद सिंह, कुलदीप, देवेंद्र मौर्या, मौला सिंह,धीरेंद्र श्रीवास्तव,रामाश्रय यादव, संजय सिंह,भारतलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed