{"_id":"62f5553d1873fc1ee4498a28","slug":"hearing-of-the-problems-gave-the-confidence-of-the-solution-mirzapur-news-vns668802190","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं की सुनवाई कर दिया समाधान का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं की सुनवाई कर दिया समाधान का भरोसा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन की बधाई दी। साथ ही जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।
जनता दरबार के बाद सांसद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विंध्याचल स्थित अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात वे नारघाट स्थित शहीद उद्यान पहुंचीं और शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही यहां मौजूद लोगों में तिरंगा झंडा वितरित किया। भरुहना चौराहा स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद पड़री थाना के पास शहीद शिला लेख पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। वहां से सांसद उपरौध इंटर कॉलेज पहुंचीं। जहां देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके त्याग व बलिदान को याद किया। केंद्रीय मंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की लहंगपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जन सुनवाई कार्यक्रम दौरान राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ पटेल, जिलाध्यक्ष इं. रामलौटन बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एस पी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता मंच रमेश पटेल, प्रदेश महासचिव आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।