फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health department woke up, reached door to door in the village and created awareness

Mirzapur News: जागा स्वास्थ्य महकमा, गांव में घर-घर पहुंचकर किया जागरूक

Mon, 30 Oct 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health department woke up, reached door to door in the village and created awareness
कछवां। क्षेत्र के बजहा गांव स्थित बजरडीहा पुरवा में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से लोगाें की मौत होने और बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य महकमा की तंद्रा टूटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बजहा और बजरडीहा पुरवा में पिछले एक सप्ताह से बीमारी ने व्यापक रूप धारण कर लिया है। गांव में कई लोग बीमार है। बीमार हुए 10 से अधिक लोगों की मौत भी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बजरडीहा ग्राम सभा में गंदगी का अंबार है। अमर उजाला में रविवार के अंक में गांव में रोग का प्रकोप, 20 दिन में छह मौंते, 20 से ज्यादा भर्ती की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर मच्छरों से बचने के उपाय और बुखार होने पर क्या-क्या किया जाय, इसके बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान यह भी बताया गया कि लोग तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। ग्रामीणों ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है। गांव निवासी संदीप सरोज, रामबली पटेल, विनोद सरोज आदि ने बताया कि अभी भी यह जानलेवा बुखार कई ग्रामीणों को अपनी चपेट में लिए हुए है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन से गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार कराने तथा एंटी लार्वा का छिड़काव करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed