फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health department woke up after the death of two children

दो बच्चों की मौत के बाद जगा स्वास्थ्य विभाग

Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Health department woke up after the death of two children
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के जौगढ़ गांव में बीते शुक्रवार को दो बच्चों की डायरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। शनिवार की दोपहर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जौगढ़ गांव में पहुंच कर छिड़काव के साथ ही पानी में डालने के लिए क्लोरीन लोगों को द्री।
विज्ञापन

जोगढ़ गांव में गंदा पानी और मच्छरों के प्रकोप से डायरिया की चपेट में आने से आर्यन (9) और बेबी (5) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। पिछले वर्ष भी जौगढ़ में डायरिया की चपेट में आने से कई लोग बीमार हो गए थे। इस वर्ष भी गंदा पानी पीने से गांव में कई लोग बीमार है। इसमें दो बच्चों की मौत हुई। दो सप्ताह पूर्व राजगढ़ क्षेत्र के ही ददरा गांव में दादी-पौत्री की भी डायरिया से मौत हुई थी। क्षेत्र में लगातार डायरिया का प्रकोप फैल रहा है। नोडल अधिकारी डा. अरुण कुमार ने बताया कि सरकारी बोर का पानी गंदा निकल रहा है, जिसको सभी लोग पीते हैं। जिसके वजह से यह गंभीर बीमारी फैल रही है ।स्वास्थ विभाग की टीम ने बोर द्वारा जो पानी पिया जा रहा था। उसे तत्काल रोकवाया गया। गांव में लोगों को ओआरएस, ब्लिचिंग पाउडर, टाइफाइट का दवा भी वितरण किया गया। सभी लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई। टीम में डा संत लाल, राकेश कुमार, सुशील कुमार आदि लोग रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed