{"_id":"893f4f37f089d7b53142bfab612e14b6","slug":"he-honored-the-brave-veterans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने बहादुर बुजुर्ग को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने बहादुर बुजुर्ग को सम्मानित किया
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले नौ लोगों को आर्थिक मदद देकर सम्मानित किया। इसमें बलिया और मिर्जापुर के बहादुर शामिल हैं।
कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिर्जापुर के रामजीत यादव ने अपनी जान पर खेलकर कई बच्चों की जान बचाई।
विज्ञापन
जिले के दलापट्टी गांव के निवासी रामजीत यादव ने 15 सितंबर को गंगा नदी में नाव दुर्घटना में कई बच्चों को बचाया था। रामजीत ने कहा, नाव में पानी भरने लगा तो बच्चे उनसे लिपट गए थे।
विज्ञापन
उन्हें लगा कि अपनी जान बचाकर यदि बच्चों को डूबने दिया तो उनके मां-बाप उसे धिक्कारेंगे। वह भी खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जान की बाजी लगाकर बच्चों को बचाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पांच लाख रुपये की मदद देकर सम्मानित किया।