फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He did not care for the dignity of the PM's post

मोदी को पीएम पद की गरिमा का ख्याल नहीं

Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
He did not care for the dignity of the PM's post
‌क‌िरनमय नंदा

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं। वह विधानसभा चुनाव में अनाप-शनाप भाषण दे रहे हैं। लोगों को रिझाने के लिए प्रधानमंत्री की गरिमा ताक पर रख दी है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने गुरुवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जुमाला पार्टी हो गई है।


उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे खिलाफ भ्रष्टाचार और अपराध का आरोप लगा रही है। मगर हकीकत यह है कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, घोटाला और अपराध भाजपा शासित प्रांतों में हैं। व्यापमं घोटाला, जिसमें 600 डाक्टरों की नौकरी चली गई, वह भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हुआ। ऐसे ही सबसे ज्यादा किसान भी वहीं आत्महत्या कर रहे हैं, जहां भाजपा की सरकारें हैं। महाराष्ट्र, पंजाबे, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के आंकड़े उठाकर देखिए सबसे ज्यादा अपराध कहां हो रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन, हर साल दो करोड़ रोजगार देने जैसे तमाम वादे किए थे लेकिन पूरे नहीं किए। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है।  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम को लोग पसंद कर रहे हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। सयुस अध्यक्ष विकास यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, प्रदेश सचिव जवाहर मौर्या मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed