फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He committed suicide by sending a photo of himself hanging from a noose to his girlfriend

Mirzapur News: फंदे से लटकने का फोटो प्रेमिका को भेजकर दी जान

Sun, 30 Mar 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
He committed suicide by sending a photo of himself hanging from a noose to his girlfriend
कछवां। क्षेत्र के महामलपुर गांव में शनिवार सुबह कमरे में फंदे से लटकाता युवक का शव मिला। परिजनों ने युवक का मोबाइल देखा तो पता चला कि वह युवक किसी लड़की से चैटिंग कर रहा था। जान देते समय उसने खुद के फंदे पर लटकने का फोटो भी भेजा था। चैटिंग के दौरान दोनों में अनबन की बात सामने आई है।
विज्ञापन


महामलपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र तिवारी (21) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब देर तक वह नहीं उठा तो पिता राम सागर तिवारी ने कमरे के दरवाजा को खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। परिजन कमरे में पहुंचे तो पुष्पेंद्र फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। पास में युवक का मोबाइल पड़ा था। जब उसका मोबाइल खोला गया तो पता चला कि पुष्पेंद्र ने फंदे पर लटकने से पहले चैटिंग की थी। उसने लड़की को फंदे पर लटकने का फोटो भी भेजा था। चैटिंग से पता चला कि दोनों में किसी बात को लेकर अनबन की। लोगों के बीच चर्चा थी कि जिस लड़की से पुष्पेंद्र प्रेम करता था, उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इससे वह परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राम सागर तिवारी ने बताया कि बेटा किसी लड़की से प्रेम करता था। उसने मरने से पहले फंदे पर लटकने का फोटो लड़की को भेजा था। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि महामलपुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed