फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   GST 2.0 will make India self-reliant and developed by 2047: Anupriya Patel

जीएसटी 2.0 से भारत आत्मनिर्भर और साल 2047 तक विकसित बनेगा : अनुप्रिया पटेल

Fri, 26 Sep 2025 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:19 AM IST
सार

मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए जीएसटी बचत उत्सव को देश की आर्थिक मजबूती का प्रतीक बताया। उन्होंने निर्यातकों को टैरिफ समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। विपक्ष की आलोचना का भी जवाब दिया।

विज्ञापन
GST 2.0 will make India self-reliant and developed by 2047: Anupriya Patel
जीएसटी बचत उत्सव पद यात्रा में शमिल होती केंद्रीय राज्यमंत्री व जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल, स

विस्तार

मिर्जापुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव देश में मनाया जा रहा है। देश आत्मनिर्भर बनेगा तभी साल 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। साल 2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर दिखाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं भारत की इकानॉमी डेड इकानॉमी है। ऐसे लोगों के लिए पहले दिन जो ऑटोमोबाइल की बिक्री हुई है उसके आंकड़े ही उठाकर देख लें तो उनकी आंखे खुल जाएंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मिर्जापुर-भदोही के निर्यातक टैरिफ से चिंतित हैं। उन्होंने सभी निर्यातक उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि 50 प्रतिशत टैरिफ की समस्या के लिए केंद्र सरकार सजग है। हर संभव कदम निर्यातकों के लिए उठाए जा रहे हैं। कोई भी संकट में अपने को अकेला न समझे। आगे कहा कि धैर्य से काम लें, बहुत जल्द ही निर्यातकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम केंद्र सरकार करेगी।देश में राष्ट्रव्यापी सफाई की मुहिम चलाई जा रही है। एक दिन एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वच्छता जरूरी है।
विज्ञापन


सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
मिर्जापुर। सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को नारघाट शहीद उद्यान पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान शुरू किया। पहले उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद उद्यान नारघाट से त्रिमुहानी होते हुए मुकेरी बाजार तक जीएसटी बचत पदयात्रा शुरू की। उन्हाेंने बाजार के वस्त्र व्यवसायियों, मेडिकल व्यापारियों, इलेक्ट्रानिक दुकानदारों व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों से मिलकर जीएसटी रिफॉर्म के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान विधायक रिंकी कोल, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, अपना दल (एस) के अध्यक्ष रामलौटन बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed