फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   GRP station will be removed from the platform of Mirzapur station

Mirzapur News: मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से हटेगा जीआरपी थाना

Sun, 07 Jul 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
GRP station will be removed from the platform of Mirzapur station
मिर्जापुर। प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने शनिवार को विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी थाना और पार्सल को हटाकर बाहर की ओर खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए जाएंगे। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के कायाकल्प के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान वहां लगाए जा रहे प्लाईवुड की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और काम कर रही कंपनी के कर्मचारी को हटाने का निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब सड़क मार्ग से विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफाॅर्म पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म के निरीक्षण के दौरान घटिया किस्म का प्लाईवुड और शीशा देख उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों को इन सब को उखड़वाकर अच्छी कंपनी का सामान लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन पर काम कर रही कंपनी के कर्मचारी को हटाने का निर्देश दिया। डीआरएम ने कहा कि रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज के बाद मिर्जापुर में भी बन गया है। रेस्टोरेंट अन्य स्टेशनों पर भी बनेगा। उन्होंने बताया कि चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इससे स्टेशन पर इकट्ठा होने वाले गंदे पानी का शोधन कर उसका उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर निकलने वाले वेस्ट को भी उपयोग में लाया जाएगा। आर्गेनिक खाद बनाया जाएगा और बायोगैस प्लांट लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed