फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   grassland occupied in mirzapur police reached in aashram

मिर्जापुरः चारागाह की 668 बीघा जमीन खाली कराने की कवायद, आश्रम पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम

Mon, 06 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
grassland occupied in mirzapur police reached in aashram
मड़िहान। कलवारी माफ़ी स्थित एक आश्रम के द्वारा अनाधिकार कब्जे को लेकर सोमवार को एक बार फिर से जांच शुरू हो गई। एसडीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भू-अभिलेख तलब किया है।
विज्ञापन

तत्कालीन एसडीएम विमल कुमार दुबे ने नोटिस देकर चारागाह की सुरक्षित जमीन पर जोताई-बोआई करने से मना कर दिया था। जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को रिपोर्ट भी भेज दी थी। कार्रवाई के बावजूद आश्रम के अनुयायी उपजिलाधिकारी विमल कुमार के स्थानांतरण के बाद पुन: खेती बारी में लग गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुशील पटेल से इसकी शिकायत की। इसपर उनके निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। समस्त भू अभिलेखों को तलब किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है 668 बीघा जमीन चारागाह के नाम से है। राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से जमीन पर आश्रम का नाम इंद्राज हो गया। इस दौरान एसडीएम शिवप्रसाद, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, सीओ हितेंद्र कृष्ण, इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह व हल्का लेखपाल समेत आधा दर्जन राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed