फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Grandmother and grandson died due to hit by train in mirzapur road accident one killed

Mirzapur: ट्रेन की चपेट में आने से दादी-पोते की मौत, बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो सवार अधेड़ की गई जान

Mon, 15 May 2023 11:13 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 11:13 AM IST
सार

 मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में दो अलग-अलग हादसे में दादी-पोते समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना रविवार देर रात की जबकि दूसरी सोमवार सुबह की है। 

विज्ञापन
Grandmother and grandson died due to hit by train in mirzapur road accident one killed
विंंध्याचल स्टेशन पर मृत बच्चे की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में सोमवार सुबह दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पहली घटना विंध्याचल स्टेशन की है। रायबरेली जिले के नसीराबाद निवासी एक परिवार के 14 लोग मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस से देर रात विंध्याचल पहुंचे।

विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन के रुकने पर परिवार के सभी लोग ट्रेन से उतर रहे थे। तय समय के बाद ट्रेन विंध्याचल स्टेशन से खुल गई। परिवार के सभी सदस्य तो उतर गए लेकिन दादी और पोता ट्रेन में ही थे। चलती ट्रेन में उतरते समय पैर फिसलने से राजकली देवी (60) और उनका चार वर्षीय पोता रमन ट्रेन के नीचे चले गए। रमन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल राजकली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आए परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां की हालत बेसुधों जैसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्कूल बस की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान की मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हादसा

बेकाबू कार की टक्कर से पलटी ऑटो

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर सीता कुंड स्थित बाबा के ढाबा के पास बेकाबू कार की टक्कर से सवारियों से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार एक अधेड़ की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज निवासी कमलेश कुमार परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह घर से निकले थे। सोनभद्र से बस से मिर्जापुर पहुंचे।

ऑटो में सवार होकर विंध्याचल थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव जा रहे थे। सीता कुंड स्थित बाबा के ढाबा के पास सामने से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गई।  हादसे में ऑटो सवार कमलेश (52) की मौत हो गई।  दिव्यांशु (12) और राजेश कुमार (45) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed