{"_id":"614f70158ebc3e054859215d","slug":"grand-and-divine-navratri-should-be-arranged-mandalayukta-mirzapur-news-vns613591885","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य और दिव्य नवरात्र की व्यवस्था हो - मण्डलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य और दिव्य नवरात्र की व्यवस्था हो - मण्डलायुक्त
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले को देखते हुए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को बैठक कर मेले से संबंधित सभी विभागों को समय से उनके कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने सबसे पहले जल निगम को विंध्याचल की सभी गलियों को शीघ्र सही कराने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने जल निगम को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी हालत में चार अक्तूबर तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
मंडलायुक्त ने पीडब्लूडी को चेतावनी दी कि आठ से 10 दिन के अंदर सभी सड़कें दुरुस्त कर दी जाएं। सिद्ध पीठ के मार्ग की भी मरम्मत की जाए। स्टेशन से गंगा घाट और मंदिर तक जाने वाली सभी गलियां दुरुस्त कर दी जाएं। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सभी गलियों को स्वच्छ और साफ रखें। खासकर मेले में प्रयोग होने वाले स्थानों की सफाई पूरी तरह से की जाए। घाटों पर खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडा लगवा दें। तीनो मंदिरों में समुचित सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की जाए। बिजली की मांग बढ़ने की वजह से यदि कोई समस्या हो तो अभी से अपने उच्च अधिकारियों से बात कर लें। सभी प्रकार की सुरक्षा से संबंधित कार्य कर लें ताकि कोई दिक्कत न हो।
पार्किंग से लेेकर प्लेटफार्म तक रहें सतर्क
विंध्याचल। मंडलायुक्त ने चेतावनी के साथ कहा कि इस बार घर में पार्किंग नहीं की जाएगी। जबरन वसूली नहीं होने दी जाएगी। रेलवे और जीआरपी से कहा कि प्लेटफॉर्म और पूरी प्रांगण की सफाई कराई जाए। तत्काल किसी भी रेल का प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विंध्य की सभी गलियों में दुकानदार अपने दुकान के सामने गमछा न लगाएं। सभी दुकानों पर रेट लिस्ट होना अनिवार्य होगा। मंदिर की सफाई और साज सज्जा की तैयारी के साथ जगह जगह विन्ध्य कॉरिडोर का मॉडल भी लगवाया जाएगा। मण्डलायुक्त ने मंदिर की सजावट पर विशेष ध्यान देने को कहा । पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए काफी सक्रियता लानी होगी। वाहनों और होटलों की निरीक्षण तथा सभी आपराधिक तथा संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण पुलिस अपने पास रख लें। रेहड़ा पुल के नीचे पानी न जमा होने पाए तथा उसमें गड्ढे को भरकर तत्काल सही कराने के लिए निर्देशित किया।