{"_id":"e5e190dad17a7da9120a8e8707760831","slug":"gram-pradhan-murder-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 सितंबर को चील्ह गांव में हुई पूर्व प्रधान हत्याकांड के आरोपियों को गुरुवार की सुबह छह बजे चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हत्या की साजिश कोन ब्लाक प्रमुुख के बड़े भाई ने अपने एक साथी के साथ मिल कर रची थी। वारदात को अंजाम देेने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की किए गए 12 बोर के तमंचे को भी बरामद कर लिया है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चील्ह गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान झन्नूराम मांझी ने सुरेश ऊर्फ गुडडू यादव पुत्र जगतंबा निवासी मलाधरपुर से उसके छोटे भाई वर्तमान ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ यादव को दोबारा ब्लाक प्रमुख बनाने का वादा किया थ, लेकिन चुनाव आने पर झन्नूराम अपने बादे से मुकर गया और किसी दूसरे प्रत्याशी का समर्थन गुपचुप तरीके से करने लगा। इसकी जानकारी होने पर गुड्डू को होने पर उसने पूर्व प्रधान को बुला कर उसे धोखा न देने की सलाह दी। न मानने पर गुडडू ने पूर्व प्रधान को चुनाव से पहले अपने साथी आकाश यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी जगदीशपुर चील्ह के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की साजिश रची।
25 सितंबर को झन्नूराम के करीबी कमलेश यादव के मशीन पर आयोजित दावत में बाटी चोखा खा कर लौट रहे झन्नूराम को गुडडू ने ज्वाला जायसवाल की गली में रोक लिया और 12 बोर के तमंचे से उसके सीने में सटा कर गोली मार दी। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद गुडडू अपने साथी के साथ वहां से भाग निकला। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एएसपी सिटी अजय सिंह की निगरानी में सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एवं चील्ह पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। उनकी निशान देही पर हत्या में प्रयोग किए गए 12 बोर के तमंचे को भी बरामद कर लिया।