फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Governor Anandi Ben Patel expressed concern over children's tuberculosis

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों के क्षय रोग से ग्रसित होने पर प्रकट की चिंता, कहा-मदद को आगे आएं लोग

Wed, 03 Mar 2021 07:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel expressed concern over children's tuberculosis
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि क्षय रोग ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। वे मिर्जापुर जिले के विंध्याचल स्थित अष्टभुजा डाक बंगले में बुधवार को ऐसे बच्चों की मदद करने वाले लोगों से संवाद कर रही थीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में क्षय रोग चिंता का विषय है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन आम जनता को भी इसमें सहयोग करना होगा। इसके लिए एनजीओ व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऐसे बच्चों की मदद की जा सकती है। जनता के आगे आने से बड़ी से बड़ी समस्या भी चुटकियों में हल हो सकती है।
विज्ञापन


इसके पूर्व राज्यपाल का अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उसके बाद वे अन्य कार्यक्रमों के लिए लोहिया तालाब स्थित निजी पब्लिक स्कूल रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed