फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government should stop bulldozers on the homes of the poor: Sudama Prasad

गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलना बंद करें सरकार : सुदामा प्रसाद

Tue, 13 Jan 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government should stop bulldozers on the homes of the poor: Sudama Prasad
वासलीगंज ​स्थित भाकपा माले नेता मो सलीम के आवास पर प्रेसवार्ता में बोलते आरा सांसद सुदामा प्रसा
मिर्जापुर। लालगंज क्षेत्र के तेदुआ खुर्द में अतिक्रमण के नाम पर गरीबों पर हुए जुल्म पर भाकपा माले के आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। आरा सांसद सोमवार को जेल में बंद भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव, जीरा भारती से मुलाकात की। दोपहर में वासलीगंज स्थित माले नेता मो सलीम के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। आरा सांसद ने कहा पूर्व सूचना के बावजूद प्रोटोकॉल को धता बताते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मुलाकात का समय न देना, गरीबों कमजोरों का अपमान बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा तेंदुआ मतवार में गरीबों ने बताया जंगल विभाग, जमीनदारों और वन विभाग ने कत्था, चंदन कटवा कर अवैध लूट का अड्डा बना दिया। कहा चाहे सीलिंग की जमीन हो या पट्टे की जमीन। अपना बताकर उजाड़ा जा रहा है। आरा सांसद ने कहा किसानों की खड़ी फसल को तबाह कर देना देशद्रोह है। उन्होंने लालगंज, हलिया, तेंदुआ खुर्द, मतवार में लगी फसल बुलडोजर से तबाह कर फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार नेताओं की बिना किसी शर्त के रिहाई की मांग की। साथ ही महिलाओं पर हमला करने वाले वनकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरा सांसद ने क्षेत्रीय वन अधिकारी तमाम आरोप मढ़े। भाकपा माले)उत्तर प्रदेश कार्यकारी राज्य सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि वनाधिकार पावर प्लांट के नाम पर उत्पीड़न, भदोही विकास प्राधिकरण के नाम पर 340 गांवों बेदखली की तलवार लटक रहीं है। एपवा राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान जीरा भारती के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। ऐसे वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंडित किया जाए। इस दौरान भाकपा माले नेता मो सलीम, भाकपा( माले) कार्यकारी राज्य सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, राम प्यारे राम, रामकृत बियार व आशाराम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed