फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government is showing dreams, the arbitrariness of banks is not allowing them to come true

Mirzapur News: सरकार दिखा रही सपने, बैंकों की मनमानी उन्हें सच नहीं होने दे रही

Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Government is showing dreams, the arbitrariness of banks is not allowing them to come true
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन बैंकों की मनमानी के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। आवेदन करने वाले युवाओं को बैंकों से ऋण नहीं मिल रहा। चालू वित्तीय वर्ष में बैंकों को 5437 आवेदन भेजे गए थे, जिनमें 3022 को स्वीकृति मिली है। जबकि 1570 आवेदन अभी तक लंबित हैं।
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार से जोड़ने व उनको रोजगार देने वाला बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत उद्योग विभाग के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष में 1009 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं लेकिन सिर्फ 130 को स्वीकृति मिली है। 158 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं जबकि 721 अभी लंबित हैं। संयुक्त निदेशक उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 721 आवेदन तक बैंकों मेंं लंबित हैं, जिन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से 4398 आवेदन भेजे गए थे। इनमें से 2876 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है जबकि 735 लंबित हैं। डीसी एनआरएलएम बब्बन राय ने बताया कि बैंकों से ऋण की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जिला खादी व ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से 30 आवेदन भेजे गए थे। इनमें से 16 को स्वीकृति मिली है जबकि 14 लंबित हैं। जिला खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार ने बताया कि बैंकों से ऋण के लिए मंजूरी मिलने के बाद बाकी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।


वर्जन
ऋण की मंजूरी के लिए निर्धारित प्रक्रिया होती है। उसी के अनुसार तय समय में कार्रवाई की जाती है। बैंकों का प्रयास होता है कि पूरी प्रक्रिया का पालन कर आवेदनों को स्वीकृति दी जाए। - अभिषेक कुमार, लीड बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed