फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government is not taking the pain of employees seriously

कर्मचारियों के दर्द को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार

Tue, 16 Mar 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government is not taking the pain of employees seriously
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में जल निगम कर्मियों का प्रदर्शन सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। पिछले पांच माह का बकाया वेतन, पेंशन के साथ ही मृतक आश्रित की अनुकंपा नियुक्ति की बहाली की मांग को लेकर 22 वां मंडल कार्यालय, अभाव खंड कार्यालय एवं गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई कार्यालय पर भोजनावकाश के दौरान गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश जल निगम के मीडिया प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा होली का त्यौहार नजदीक है। पैसे के अभाव में यह फीका नजर आता दिख रहा है। उन्होंने कहा जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें मान नहीं ली जातीं तब तक धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान इं. श्यामवचन, इं.ऋषिकेश, सहायक अभियंता अरविंद राम, मनीष दुबे, आशुतोष श्रीवास्तव, मो.अशफाक खां, दिनेश कुमार, जवाहिर मौर्य, सुनील मिश्र, दीनानाथ पाल, मो. शाहिद, अशोक सिंह, गरिमा कुशवाहा, उत्तम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed