{"_id":"62cdc56d1de88842047d43cb","slug":"government-committed-to-basic-facilities-along-with-education-mirzapur-news-vns6636862140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ आधारभूत सुविधाओं के लिये सरकार प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ आधारभूत सुविधाओं के लिये सरकार प्रतिबद्ध
विज्ञापन
मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मंगलवार की सुबह कायाकल्प योजना के तहत नगर के कई इलाकों में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञान के मंदिर में सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्घ है। सबसे पहले उन्होंने नगर के बल्ली का अड्डा स्थित नवनिर्मित ललिता शास्त्री प्राथमिक विद्यालय का मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर लोकार्पण किया। इसके बाद नपाध्यक्ष ने मुसफ्फरगंज के रामजानकी मन्दिर का भी सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओं, बीईओ के साथ उद्घाटन किया। नपाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने दक्षिणी सबरी स्थित नंदगोपाल जायसवाल प्राथमिक विद्यालय का भी लोकार्पण किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कायाकल्प योजना के अंर्तगत नगर के ऐसे 18 प्राथमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया गया था। मंगलवार की सुबह ऐसे तीन विद्यालयों ललिता शास्त्री, रामजानकी और नंदगोपाल जायसवाल प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण किया गया है। ये विद्यालय काफी जर्जर थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के कई प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदली है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आधारभूत सुविधाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सभासद जावेद, राम यादव, नरेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, जेई सुनील मौर्या व दीपक मौजूद रहे।
विद्यालय की समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा
मिर्जापुर। प्राथमिक विद्यालय रामजानकी मंदिर की प्रधानाध्यापिका ने नपाध्यक्ष को जीर्णोद्धार कार्य के लिए धन्यवाद देेते हुए विद्यालय की समस्याओं को लेकर पत्रक भी सौंपा। उन्होंने बच्चो के बैठने के लिए फर्नीचर, विद्यालय में वाटर कूलर, समरसेबल एवं विद्यालय की बाउंड्रीवाल और गेट के निर्माण की मांग की। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा की जिलाधिकारी से बात कर जल्द ही इस कार्य को भी कराया जाएगा। जिससे बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।