फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Got fifth place in the state, plants started drying up within two days

Mirzapur News: प्रदेश में मिला था पांचवां स्थान, दो दिन में ही सूखने लगे पौधे

Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Got fifth place in the state, plants started drying up within two days
मिर्जापुर। एक पेड़ मां के नाम के तहत शुरू किए गए बृहद पौधरोपण अभियान में दो दिन पहले जिले में 93,32,500 से अधिक पौधे लगाए गए थे। इसमें मिर्जापुर जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला था। देखरेख के अभाव में कई जगह पौधे या तो गायब हो गए हैं या फिर पशुओं का निवाला बन गए हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के तहत जिले में वन विभाग ने 46,45,000, ग्राम्य विकास विभाग ने 23,91,000, कृषि विभाग ने 7,62,300, उद्यान विभाग ने 2,96,000, राजस्व विभाग ने 2,01,000, पंचायती राज विभाग ने 2,44,000 पौधे लगवाए थे। दूसरे विभाग को 7,93,200 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इस तरह कुल 9332500 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पौधरोपण में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला था। पटेहरा कला के बहुती बीट हड़ौरा कम्पार्टमेंट नंबर 2 में नौ जुलाई को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल ने विधायकों के साथ पौधे लगाए थे। इसके दो दिन बाद ही ज्यादातर पौधे सूख गए या नष्ट हो गए। हालांकि वन विभाग ने पौधों की रखवाली के लिए एक वाचर रखा है। चील्ह क्षेत्र में वन विभाग की नर्सरी से चार लाख पौधे बांटे गए थे। कोन में मनरेगा के तहत 13 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। एडीओ पंचायत प्रभा शंकर ने बताया की सभी पौधे को लगा दिए गए हैं जबकि नर्सरी से ज्यादातर ग्राम प्रधानों ने पौधे उठाए ही नहीं। चील्ह नर्सरी से मझवा, सिटी ब्लॉक में पौधा भेजे गए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 4.30 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। जबकि नर्सरी में ही भारी संख्या में पौधे मौजूद हैं। हलिया क्षेत्र के 26 स्थलों पर 6.62 लाख पौधे लगाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

चुनार नगर पालिका क्षेत्र में 11565, नरायनपुर ब्लाक की 88 ग्राम पंचायतों में 283728 लगाने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।

इनसेट
-------
खजुरी नदी के किनारे नजर नहीं आ रहे पौधे
मिर्जापुर। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत सिटी ब्लाक में खजुरी नदी के किनारे लगाए गए पौधे गायब हो गए हैं। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने बरकछ कलां में पौधा लगाकर शुभारंभ किया गया था। खजुरी नदी के किनारे बरजीमुकुंदपुर, कतरन, रायपुर पोख्ता, भेंवरकरमनपुर, राजपुर, देवापुर पचवल, चेरुईराम, दुल्लहपुर, महेंवा, खजुरी, किरतारतारा, बढ़ौली सहित अन्य ग्राम पंचायत के अधिकतर गांवों में नदी के किनारे लगाए गए पौधे नजर नहीं आ रहे। ग्रामीणों की माने तो कई ग्राम प्रधानों ने नर्सरियां से पौधे उठाए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------

नगर विधायक ने अष्टभुजा पहाड़ी पर किया पौधरोपण
विंध्याचल। नगर से भाजपा विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने शुक्रवार को अष्टभुजा पहाड़ी पर हेलीपैड के पास पौधरोपण किया। विधायक ने पीपल, बरगद, नीम, आंवला के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि एक पौधा मां के नाम प्रदेशव्यापी अभियान जोर पकड़ रहा है। डीएफओ राकेश कुमार ने तुलसी और सहजन के पौधे लगाए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नगर सत्य प्रकाश वर्मा, उप वन क्षेत्राधिकारी विपिन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed