फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Goods worth one lakh including cash burnt due to short circuit

शार्ट सर्किट से नकदी समेत एक लाख का सामान जला

Wed, 02 Feb 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh including cash burnt due to short circuit
थाना क्षेत्र के पसैया डगमगपुर के उसरहवा गांव में सोमवार की रात रिहायसी मकान शार्ट सर्किट से आग लगने से 32 हजार रुपये नकद के अलावा गृहस्थी के सामना जलकर राख हो गए। लोगों ने कड़ी मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

क्षेेत्र के उसरहवा गांव में हृदय नारायण दुबे का पक्का मकान है। जिसमें हृदय नारायण के मझले पुत्र निखिलेश दुबे के कमरे में रात में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे निखिलेश की माता पशुओं को चारा देने के लिए उठीं तो रोशनदान से धुआं निकल रहा था। शोर मचाने पर परिवार के लोग जग गए। दरवाजा खोलने पर अंदर सारे सामान जले पड़े थे। आग से कमरे में बॉक्स में रखे 32 हजार रुपये नकद, गृहस्थी के सामान फ्रीज, कूलर, पंखा, आलमारी, चार लोहे के बॉक्स, डबल बेड, रजाई गद्दा, जरूरी कागजात आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निर्वाचन कार्ड समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इसकी सूचना गृहस्वामी निखिलेश दुबे ने पड़री थाने व क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed